छापर रेलवे ट्रैक पर हुई घटना, आधार कार्ड से हुई पहचान; पुलिस जांच में जुटी
सुजानगढ़। क्षेत्र के छापर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से राजेंद्र सिंह निवासी मींगणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना सम्राट होटल क्रॉसिंग के पास हुई। सूचना मिलने पर RPF और सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टीम हारे का सहारा के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहयोग किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने शव को सुजानगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार राजेंद्र सिंह अपने पिता के स्कूल के काम में सहयोग करते थे और परिवार के साथ सुजानगढ़ में रहते थे।





