सुजानगढ़। सुजानगढ़ थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में वांछित वारंटी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब पांच साल से फरार चल रहा था। उसे बीदासर तहसील के लुहारा गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सुजानगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 129/2020 में मुकेश कुमार पुत्र भोमाराम मेघवाल, निवासी लुहारा, वांछित था। पुलिस की जारी सूचना में यह प्रकरण बलात्कार से जुड़े आरोप सहित अन्य धाराओं में दर्ज बताया गया है।

सूचना के आधार पर लुहारा में की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकेश कुमार की तलाश की जा रही थी। टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर तलाश करने के साथ सूचना तंत्र के जरिए भी जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के लुहारा गांव में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मुकेश कुमार इस मामले में करीब पांच साल से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई थानाधिकारी मुकेश चंद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल रामप्रसाद और कांस्टेबल राजकुमार भी शामिल रहे।

गिरफ्तारी के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।