सुजानगढ़। सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पत्रिका और शुरू ऐप के संवाददाता भागीरथ सुथार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें इंटरनेशनल माहेश्वरी कपल क्लब, इंडिया की ओर से चलाए जा रहे “संस्कार के साथ सुरक्षा” अभियान के तहत स्व. मृणाल राठी स्मृति IMCC राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड-2026 में ‘जन जागृति भूषण’ सम्मान प्रदान किया गया।

भागीरथ सुथार को यह सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता लाने, दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए दिया गया।

राजकीय चिकित्सालय में हुआ अभिनंदन

कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सुथार का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रतिनिधि भगवती शिवप्रसाद बिहानी के नेतृत्व में भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप सुराणा, नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी, डॉ. पवन भार्गव और विजेंद्र सुराणा मौजूद रहे।

डॉ. नीरज सक्सेना को जीवन रक्षक सम्मान

इसी अवसर पर राजकीय चिकित्सालय छापर में कार्यरत डॉ. नीरज सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक भूमिका निभाने के लिए ‘गोल्डन आवर जीवन रक्षक सम्मान’ प्रदान किया गया।

विज्ञापन

डॉ. सक्सेना की ओर से मरीजों के उपचार, पोस्टमार्टम कार्य और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में दी गई सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम को लेकर IMCC की राष्ट्रीय महासचिव अनिता अशोक सोडाणी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने दोनों उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताते हुए इसे सुजानगढ़ और चूरू जिले के लिए गौरव की बात बताया।

यहां भी पढ़ें: चूरू में फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

चूरू की हर जरूरी खबर, सबसे पहले चूरू टाइम्स पर।