चूरू टाइम्स | सुजानगढ़

सुजानगढ़ के ग्राम करेजड़ा के ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव की श्मशान भूमि के एक हिस्से पर भूमि समतलीकरण के नाम पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, करेजड़ा पटवार हल्का की श्मशान भूमि (खसरा संख्या 306) राजस्व रिकॉर्ड में लगभग 2.9462 हेक्टेयर दर्ज है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि श्मशान भूमि से सटी कृषि भूमि के मालिक ने श्मशान भूमि के एक हिस्से पर कथित कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

ज्ञापन में प्रशासन से श्मशान भूमि की पैमाइश कराकर कथित अतिक्रमण हटाने, सीमांकन एवं तारबंदी कराने तथा सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन पर ग्राम करेजड़ा के बजरंग सिंह फौजी, भागीराथ राम ईनाणिया, नारायण सिंह, प्रताप सिंह, रामावतार ईनाणिया, महेंद्र सिंह, राजेंद्र मील, बिन्जाराम मेघवाल, लालाराम मेघवाल, गोविंद सिंह, श्रवण राम और बाबूलाल मेघवाल सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।