चूरू। चूरू जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित मदरसा जामिया दारुल उलूम में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी, चूरू की ओर से आयोजित ऑल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में इंसानियत एकता सेवा समिति, चूरू को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समिति को पिछले सात वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने पर सोसाइटी की ओर से ‘कोह-ए-नूर’ खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इंसानियत एकता सेवा समिति पिछले सात वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में नेक और सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व एडिशनल एसपी अयूब खान, सचिव एवं पूर्व पीएमओ डॉ. एफ. एच. गौरी, संरक्षक हाजी याकूब थीम और कोषाध्यक्ष प्रिंसिपल आरिफ खान ने समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के कार्यों को आगे भी जारी रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
सम्मान समारोह में समिति के मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान, व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान, उपाध्यक्ष अध्यापक वसीम अली भाटी, प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी, महबूब खान नसवाण, समीर खान मुन्याण और बिलाल खान सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी, चूरू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान समाजसेवा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाता है और आगे भी जरूरतमंदों व समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
चूरू में आयोजित इस सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को प्रोत्साहित किया गया। इंसानियत एकता सेवा समिति को मिला यह सम्मान चूरू में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।





.webp&w=1200&q=75)