झुंझुनूं परीक्षा केंद्र से होने वाली परेशानी का हवाला देकर विद्यार्थियों ने रखी मांग

बिसाऊ। राजस्थान पीजी कॉलेज बिसाऊ के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए बिसाऊ में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन झुंझुनूं जिला कलेक्टर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के कुलपति एवं कुलसचिव के नाम दिया गया।

छात्रों ने बताई आवागमन की समस्या

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में बताया कि बिसाऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को वर्तमान में विश्वविद्यालय परीक्षाओं के लिए झुंझुनूं जाना पड़ता है। दूर परीक्षा केंद्र होने से आने-जाने में समय और अतिरिक्त खर्च की परेशानी होती है।

विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा की कमी के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बिसाऊ में केंद्र बनाने की रखी मांग

विद्यार्थियों ने ज्ञापन में दावा किया कि राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में परीक्षा केंद्र संचालन के लिए पर्याप्त कक्ष, बैठने की व्यवस्था, बिजली, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से बिसाऊ में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की।

तहसीलदार ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन को जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।