डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का लिया संकल्प

बिसाऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद एससी-एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान किया और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद किया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता और संविधान के मूल्यों का लिया संकल्प

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये लोग रहे मौजूद

समारोह में रघुनाथ प्रसाद माछलपुरिया, गौरीशंकर माछलपुरिया, अजय कागड़ा, मुकेश सुनिया, सूर्यकांत खारड़िया, श्याम सुंदर वाल्मीकि, विद्याधर मार्शल, चंद्रभान भवानी तंवर, मंजू मेघवाल, शिवानी मीणा, निखिल तंवर और विक्रम मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।