चूरू। शहर के वार्ड संख्या 23 में बैंक खाते से अज्ञात तरीके से रुपए निकलने का मामला सामने आया है। वार्ड निवासी 43 वर्षीय मुरारीलाल प्रजापत के खाते से करीब ₹4000 कट गए। पीड़ित को इसकी जानकारी मोबाइल पर आए बैंक मैसेज से मिली।
मैसेज देखने के बाद मुरारीलाल ने अपने बैंक खाते की जानकारी जांची, तो खाते से राशि निकाले जाने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने बैंक से ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई और चूरू के कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ परिवाद दिया।
पीड़ित ने कहा- किसी को OTP नहीं बताया
पीड़ित मुरारीलाल प्रजापत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM PIN या बैंक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। उनका कहना है कि उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर भी क्लिक नहीं किया।
बिना किसी जानकारी साझा किए खाते से रुपए निकलने के बाद पीड़ित ने साइबर ठगी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू की
परिवाद मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाते से राशि किस माध्यम से निकाली गई।
फिलहाल पुलिस मामले को साइबर ठगी की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस आमजन से सतर्क रहने की अपील करती रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, लिंक या ऐप पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
OTP, UPI PIN, ATM PIN और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी भी व्यक्ति को न बताएं। खाते से बिना जानकारी पैसे कटने पर तुरंत बैंक और नजदीकी थाने में शिकायत करें।
चूरू जिले की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें Churu Times के साथ।
.webp&w=1200&q=75)




